फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट करने दुष्कर्म करने तथा जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुगरासी पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित द्वारा एसएसपी को दी गई तहरीर के बाद तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएसपी को दी गई तहरीर में नाबालिग ने कहा है कि उसकी मां गांव में ही चैका बर्तन करती है। इसके कारण पीड़ित कई बार घर में अकेली रहती है। गांव निवासी एक युवक अक्सर पीछा करता था। आरोप है कि आरोपी ने गांव की एक युवती को पैसे देकर साथ लिया और नाबालिग से बात कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। नाबालिग की आरोपी से बता कराने को लेकर युवती अक्सर नाबालिग के घर आने लगी। 13 जनवरी की शाम नाबालिग घर पर अकेली थी। इसी बीच युवती आरोपी युवक को लेकर घर आई और उसे घर पर ही छोड़कर चली गई। आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ मारपीट करते हुए उसका सिर दीवार में दे मारा जिससे नाबालिग को चक्का आ गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी देने पर नाबालिग को जाने से मारने की धमकी देकर डराया गया जिसके चलते नाबालिग ने मामले की जानकारी किसी को भी नहीं दी। नाबालिग सहमी सी रहने लगी। 22 फरवरी को नोएडा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नाबालिग की मां अपने साथ अपनी बेटी को भी ले गई। 24 फरवरी को जब दोनों वापस लौट रहे थे तो बुलंदशहर आने पर नाबालिग ने घर चलने से मना कर दिया। मां के पूछने पर नाबालिग ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दे दी। आरोप है कि जब मामले की जानकारी आरोपी की ताई को दी गई तो उसने भी धमकी दी। घटना को लेकर बुगरासी पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने सुनने के बजाव पीड़ितों को ही भगा दिया। दुष्कर्म में नाबालिग गर्भवती हो गई थी। आरोपी पक्ष पर जबरन दवा देकर गर्भपात का भी आरोप लगाया गया है। अब एसएसपी के आदेश पर आरोपी युवक सहित मध्यस्था निभाने वाली युवती तथा आरोपी की ताई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसओ ने बताया नाबालिग की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।-सचिन बालियान, एसओ नरसैना
विज्ञापन
विज्ञापन
अजय गर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed