फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शिकारपुर लूट कांड: वारदात का राजफाश, खुलासे में लगे 85 दिन

शिकारपुर लूट कांड: वारदात का राजफाश, खुलासे में लगे 85 दिन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर लूट कांड: वारदात का राजफाश, खुलासे में लगे 85 दिन
शिकारपुर लूटकांड के तीन आरोपी एसओजी की गिरफ्त में। - फोटो : Amar Ujala
बुलंदशहर। शिकारपुर थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी से हुई लूट का एसओजी टीम ने 85 दिन बाद राजफाश कर दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए लाखों रुपये के जेवरात और अवैध असलाह भी बरामद किए हैं। यही नहीं, तीनों आरोपियों ने शिकारपुर के अलावा ककोड़ क्षेत्र में भी सराफ से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त प्रकरण में भी पुलिस ने आरोपियों से एक किलो 96 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकारपुर थाना क्षेत्र में तीन दिसंबर 2020 को बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी अतुल मित्तल पुत्र सुरेश चंद मित्तल से करीब 32 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरातों से भरा थैला लूट लिया था। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया था, जब पीडि़त दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। पुलिस बदमाशों की शिनाख्त के लिए हरसंभव कोशिश कर रही थी। लेकिन, शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे थे। शुक्रवार देर रात स्वाट टीम प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी को जानकारी मिली कि सराफ से लूट करने वाले आरोपी शाकिब और राशिद निवासी गण गांव गिनौरा था शिकारपुर अपने घर में ही मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव में पहुंच कर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। साथ ही आरोपियों ने इस दौरान अपने साथी आस मौहम्मद के बारे में भी जानकारी दी जो कि गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर का निवासी है। पुलिस ने उक्त आरोपी को भी उसके घर से शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शिकारपुर में लूटे करीब छह सौ ग्राम सोने के जेवरातों में से ४४४.६६ ग्राम सोना और पांच किलो ६७८ ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। साथ ही आरोपियों के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, वारदात में इस्तेमाल हुई बाइक और अवैध असलहे भी बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान २२ अक्तूबर २०२० को ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव वैर में सराफ महेंद्र के साथ हुई चांदी के आभूषणों की लूट को करना भी स्वीकार किया। उक्त मामले में भी पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक किलो ९६ ग्राम चांदी बरामद की है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
इंशा अल्लाह कर चुका सरेंडर, पुलिस लेगी पीसीआर शिकारपुर लूट कांड में शामिल एक अन्य आरोपी इंशा अल्लाह बीते दिनों गौतमबुद्धनगर में गैंगस्टर के एक मामले में गाजियाबाद न्यायालय में सरेंडर कर चुका है। वह मूल रूप से अगौता थाना क्षेत्र के गांव बागवाला का निवासी है। आरोपी से पूछताछ और बरामदगी के लिए पुलिस जल्द ही उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed