{"_id":"603a49758ebc3ee8fd5e54d8","slug":"ghaziabad1614432629","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 मार्च को होगा जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का शुभारंभ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
12 मार्च को होगा जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। ऐतिहासिक जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का उद्घाटन अब 12 मार्च को होगा। मंडलायुक्त विधिवत जिला प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
जनपद में लगभग 135 वर्षों से जिला प्रदर्शनी का आयोजन होता चला आ रहा है। मुश्किल से दो तीन बार ही जिला प्रदर्शनी का आयोजन विभिन्न कारणों से नहीं हो पाया है। पिछली बार कोरोना के चलते प्रदर्शनी को शुरू होने के साथ ही बंद करना पड़ा। मुश्किल से 13 दिन भी प्रदर्शनी नहीं चल पाई थी। इस बार तहबाजारी का ठेका 1 करोड़ 12 लाख रुपये में छूटा है। ठेका छूटने के साथ ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रदर्शनी के उद्घाटन को लेकर चल रही ऊहापोह की स्थिति का पटाक्षेप हो गया है। गौरतलब है कि पहले 8 मार्च का समय शुभारम्भ के लिए तय था, बाद में तिथि बदलकर 6 मार्च हुई , वहीं अब 12 मार्च को मंडलायुक्त द्वारा विधिवत इसका उद्घाटन किया जाना है। जिला प्रदर्शनी के शुभारंभ से पूर्व, मैदान में साफ सफाई, लाइट, टैंट आदि की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। अफसर प्रदर्शनी के कार्यक्रमो आदि का लेख जोखा भी तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन