फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पूर्व मंत्री के पुत्र से मारपीट मामले में दर्ज हुई एफआईआर

पूर्व मंत्री के पुत्र से मारपीट मामले में दर्ज हुई एफआईआर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर।नगर कोतवाली पुलिस ने पूर्व मंत्री के पुत्र से मारपीट के मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के पांच युवकों द्वारा पूर्व मंत्री के पुत्र को घर पर बंधक बनाकर मारपीट की गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 3 फरवरी को नगर क्षेत्र के मोहल्ला आनंदविहार में बसपा के पूर्व मंत्री ठाकुर रनवीर सिंह के पुत्र संजीर्व ंसह के साथ मारपीट की घटना हुई थी। उस वक्त मामला रफादफा हो गया था। अब पूर्व मंत्री के पुत्र संजीव सिंह निवासी अम्बर रोड ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के रविंद्र पुत्र चोर्खा ंसह, नेपाल पुत्र चोखा सिंह, श्याम सिंह तोमर पुत्र नामालूम, पिंटू पुत्र नेपाल एवं विशाल पुत्र रविंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें बताया गया है कि नामजद आरोपियों द्वारा पूर्व मंत्री के पुत्र को अपने घर पर बंधक बनाकर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed