{"_id":"6023d1d38ebc3ee96b272ec3","slug":"ghaziabad1612960211","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष की फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष की फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर शातिर ठगों ने उनके परिचित लोगों से रुपये ठगने की कोशिश की। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले में पहले भी कई प्रमुख लोगों की फेसबुक आईडी बनाकर ठगी के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
गौरतलब हाल है कि बीते कई दिनों से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। पूर्व में कई पुलिस अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं अन्य प्रमुख लोगों की फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों से रुपये ठगने और ठगी की कोशिश करने के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब साइबर ठगों द्वारा स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अरूण चंद श्रीवास्तव की फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों को मैसेज कर रुपये ठगने की कोशिश की गई। इसका पता चलने पर लोक अदालत के अध्यक्ष अरूण चंद श्रीवास्तव ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में अज्ञात ठगों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
भाजपा के मीडिया प्रभारी की भी हो चुकी आईडी हैक
शातिर ठग प्रतिष्ठित लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बीते दिनों अज्ञात शातिरों ने भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी की भी आईडी का क्लोन बनाकर उनके परिचितों से ठगी की कोशिश की थी।
विज्ञापन
खाते से धोखाधड़ी कर निकाले 25 हजार रुपये
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधानगर वार्ड नंबर 11 निवासी प्रवीन कुमार पुत्र महेश सिंह ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका नगर के ही एक बैंक शाखा में खाता है। गत 24 जनवरी को अज्ञात शातिर ठगों ने उनके खाते से 25 हजार रुपये की रकम निकाल ली। जिसकी जानकारी बैंक से मैसेज आने के बाद उन्हें हुई। उन्होंने तत्काल बैंक और कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। लेकिन, मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही शातिर ठगों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन