फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोकश आबाद गिरफ्तार

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोकश आबाद गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर।कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में गोकशी में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कई साथी पूर्व में ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को कोतवाली देहात पुलिस टीम चोला मोड़ पर चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक पर आते एक संदिग्ध को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार चोला की ओर भागने लगा। कोतवाली देहात पुलिस और चोला पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी द्वारा बूचानगर मोड़ की ओर भागने का प्रयास किया गया। उसी दौरान बाइक गिरने पर आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। कोतवाली देहात पुलिस द्वारा घायल बदमाश को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी शिनाख्त आबाद निवासी गांव गिनौरा शेख थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। बदमाश के पास से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश आबाद शातिर किस्म का गौकश है। कोतवाली देहात क्षेत्र में 11 जून 2020 को गोकशी की घटना हुई थी। इस घटना में छह आरोपी बिलाल, शमशाद, मुबीन, नबाब कुरैशी, हसरत और शौकत बिलौच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि आरोपी आबाद फरार चल रहा था। इसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed