{"_id":"6023d04a8ebc3ee930754e4f","slug":"ghaziabad1612959818","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दहेज की खातिर विवाहिता पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पीडि़ता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन
- एक वर्ष पूर्व नगर निवासी युवक से हुआ था पीडि़ता का विवाह
बुलंदशहर।देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहित पर दहेज की खातिर ससुरालीजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की। साथ ही घर से भी निकाल दिया। पीडि़ता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहाकर निवासी सोनिया पुत्र ब्रजपाल ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसका विवाह करीब एक वर्ष पूर्व नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राम विहार नई कालोनी नई आबादी निवासी युवक रोहित के साथ हुआ था। मायके पक्ष ने शादी में हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज में कार व नगदी आदि की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीडि़ता का उत्पीडऩ किया जा रहा था। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी ससुरालीजनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। साथ ही उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने उसे घर से भी निकाल दिया। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन