{"_id":"6023c4e78ebc3ee973030464","slug":"ghaziabad1612956903","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़कड़ मॉडल के मंगल बाजार में छाया रहता है अंधेरा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कड़कड़ मॉडल के मंगल बाजार में छाया रहता है अंधेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़कड़ मॉडल के मंगल बाजार में छाया रहता है अंधेरा
विज्ञापन
- लंबे समय से खराब है स्ट्रीट लाइट
- मंगल बाजार के साथ ही सौर ऊर्जा मार्ग की भी लाइटें हुईं खराब
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। शहर में अंधेरे की समस्या लगातार बनी हुई है। वसुंधरा की स्ट्रीट लाइट अभी ठीक ही हुई थी कि अब कड़कड़ मॉडल के मंगल बाजार वाली रोड की सभी लाइटें खराब हो गई है। इसके साथ ही साइट-4 और सौर ऊर्जा मार्ग पर भी अंधेरा पसरा रहता है। यह तीनों ही रास्ता काफी व्यस्त है, अंधेरे की वजह से यहां वाहन चालकों को दुर्घटना होने का डर बना रहता है।
मंगल बाजार रोड और सौर ऊर्जा मार्ग दिल्ली से जुड़ती है जिसकी वजह से इसकी व्यवस्तता अधिक है। इन सड़कों पर अंधेरे की वजह से न केवल झपटमारी बढ़ गई है बल्कि आए दिन दोपहिया वाहन यहां चोटिल होते रहते हैं। स्थानीय निवासी अरुण तोमर ने बताया कि सड़क पर अंधेरे की शिकायत वह कई बार नगर निगम के दफ्तर जाकर कर चुके हैं बावजूद इसके अधिकारी इस ओर कोई संज्ञान नहीं ले रहे। वहीं कुछ लोगों ने इसकी सड़क पर लाइटें लगवाने के लिए सीएम पोर्टल पर भी अपील डाली है। लोगों का कहना है कि दिल्ली से जुड़ने की वजह से दोनों ही सड़क काफी महत्वपूर्ण है जहां शाम ढलते ही वाहनों की आवा-जाही शुरू हो जाती है अंधेरे की वजह से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं साइट-4 में तमाम फैक्ट्रियां स्थित हैं जहां मजदूरों का आना-जाना रहता है। अंधेरे का लाभ उठाकर कई बार मजूदरों से छीना-झपटी और मारपीट की वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन