{"_id":"6023c4de8ebc3ee90b47d64f","slug":"ghaziabad1612956894","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर में जुटेंगे 25 प्रांतों के खिलाड़ी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महानगर में जुटेंगे 25 प्रांतों के खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः एचआरआईटी में 12 से 14 फरवरी तक 39वीं नेशनल सब जूनियर शूटिंग बॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
- एचआरआईटी में तेज प्रतियोगिता की तैयारियां
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ हाइवे स्थित एचआरआईटी इंस्टीट्यूट में होने वाली 39वीं राष्ट्रीय शूटिंग बाॅल प्रतियोगिता में देश के 25 राज्यों के खिलाड़ी जुटेंगे। उत्तर प्रदेश शूटिंग बाल संघ की ओर से 12 से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय शूटिंग बाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नेशनल प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों की 17 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं की टीमें भाग लेंगी। शूटिंग बाल संघ के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 12 फरवरी को मुख्य अतिथि व बंगलुरू बुल्स के स्टार रेडर कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत करेंगे। प्रतियोगिता में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन अवार्डी संजीव बालियान, बंगलुरू बुल्स के कोच रणधीर सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सदस्य डाॅ. अनिल अग्रवाल करेंगे। 14 फरवरी को पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सांसद व पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड होंगे।
-----------------
विज्ञापन