फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रुपये दोगुने होने का झांसा देकर दिए थे चेक, हुए बाउंस

रुपये दोगुने होने का झांसा देकर दिए थे चेक, हुए बाउंस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
बुगरासी। चांदनेर के बाद गांव सुलैला में भी 18 माह में रुपये दोगुना करने के चल रहे पोंजी कारोबार में अब इंवेस्टर्स को अपनी ठगी का आभास होने लगा है। लोगों को विश्वास में लेने के लिए रकम के बदले दिए गए चैक भी अब बाउंस होने लगे हैं। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चौकी में चक्कर काट रहे हैं। वहीं पुलिस तहरीर के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
जनपद हापुड़ के गांव चांदनेर में 18 माह में रुपये दोगुना करने के चले रहे धंधे के साथ कस्बा क्षेत्र में भी कई लोग इसी काम को करते थे। चांदनेर में कंपनी चला रहे लोग तो पिछले आठ माह से फरार हैं। इसके अतिरिक्त गांव सुलैला में भी दोगुना करने का धंधा चल रहा था। इसमें रकम लगाने वाले कुछ लोगों को विश्वास दिलाने के लिए चैक तक दिए गए थे। कुछ लोगों से डीमैट में रकम लगवाई गई तो कुछ से नकद धनराशि ली गई थी। काफी संख्या में ऐसे भी लोग हैं, जिनमें धंधा करने वाले लोगों ने अपने खातों में रकम ट्रांसफर कराई थी। सुलैला की एक पार्टी भी फरार हो चुकी है। दोगुने का काम करने वाले लोग कमैटी डालने सहित प्लाट आदि दिलाने का भी काम करते थे। अभी तक जमीन दिलाने के लिए लाखों की ठगी को लेकर एक रिपोर्ट अश्वनी गुप्ता ने दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस की जांच चल रही है। इसके अतिरिक्त अनेक ऐसे इंवेस्टर्स हैं जिन्हें चैक दिया गया था, लेकिन चैक कैश ही नहीं हो रहे। एकाउंट में कैश नहीं होने के कारण चैक बाउंस होने लगे हैं। अब ऐसे पीड़ित बुगरासी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे रहे हैं। पीडितों का आरोप है कि तहरीर के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
महिला भी हैं काम में शामिल 18 माह में रकम दोगुना करने में महिलाओं ने भी अपनी पूरी भूमिका निभाई है। बैंक ट्रांसफर धनराशि से स्पष्ट है कि इसमें महिला भी पूरी तरह से शामिल हैं। महिलाओं के खाते में भी मोटी धनराशि भेजी गई हैं। काम करने वालों ने इंवेस्टर्स की रकम से गाड़ी खरीदने, मकान बनाने सहित अपने ऐशो आराम में रकम को उड़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के लिए आई क्राइम ब्रांच की टीम बुगरासी। चांदनेर में 18 माह में दोगुना करने वाली कंपनी का एक डायरेक्टर भड़कऊ निवासी अशोक चैहान है। चांदनेर प्रकरण में थाना डहराकुटी, नरसैना सहित कई थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं। सोमवार को हापुड़ क्राइम ब्रांच की टीम गांव भड़कऊ आई और मामले की जांच कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed