{"_id":"60229e938ebc3ed1b75667c6","slug":"ghaziabad1612881555","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के हत्यारोपी फरार, आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बहन के हत्यारोपी फरार, आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
विज्ञापन
बुलंदशहर।थाना जहांगीराबाद के गांव मांचड़ निवासी शेर सिंह परिजनों के साथ मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। बताया कि चार दिन पहले उसकी बहन को ससुरालियों ने मार दिया था और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। थाने पर तहरीर दे दी है लेकिन पुलिस उनकों तलाश नहीं कर रही है। पीड़ित भाई शेर सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन ललीता की शादी करीब दस साल पहले थाना शिकारपुर के मोहल्ला मूर्ति विहार निवासी युवक अनिल से कराई थी। शादी की इस अवधी में ललिता ने दो बच्चों को जन्म दिया। ससुराली अक्सर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शेर सिंह ने बताया कि पांच फरवरी को उन्हें बहन ने फोन कर बताया कि ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की है। जाकर देखा तो बहन मृत पड़ी थी और बाकि सभी गायब थे। थाने पर तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया। एसएसपी ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।