{"_id":"60229e728ebc3e4b667c0930","slug":"ghaziabad1612881522","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम में दिन भर रेंगते रहे वाहन, हुई परेशानी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जाम के झाम में दिन भर रेंगते रहे वाहन, हुई परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में जाम के झाम से जनपद वासियों को बचाने के लिए यातायात पुलिस और प्रशासन की हर मुहिम फेल नजर आ रही है। मंगलवार को भी दिनभर शहर की सड़कों पर वाहन जाम के झाम में उलझे हुए नजर आए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नगर क्षेत्र में सुबह से ही आए दिन जाम की भयावह स्थिति बनी रहती है। मंगलवार सुबह भी नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों और बाजारों में जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। खास तौर पर नगर के कचहरी रोड, डिप्टी गंज, अंसारी चौक, बुरा बाजार चौराहा, स्याना अड्डे रोड पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इन मार्गों पर और चौराहों पर बेतरतीब खड़े वाहन, सड़कों पर अतिक्रमण होना जाम का मुख्य कारण है। जिसे हटा पाना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती साबित हो रहा है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर शौर्य कुमार ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही इन स्थानों पर पहुंचकर जाम को खुलवा दिया गया था। भविष्य में जल्द ही जाम की समस्या से उबरने के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन