{"_id":"602287a28ebc3ed26c0f71ab","slug":"ghaziabad1612875682","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन युवक पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रंजिशन युवक पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौरा शेख का मामला
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच पड़ताल
बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गांव गिनौरा शेख के जंगल में कुछ लोगों ने रंजिश के चलते एक युवक पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को बेहोश हालत में मृत समझकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव एत्माद सराय निवासी नईमुद्दीन ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उसका भाई निजामुद्दीन काम से कहीं जा रहा था। गांव गिनौरा शेख के जंगल में रंजिश के चलते आरोपी अजीम निवासी नागलोई थाना शाहदरा दिल्ली, सद्दाम निवासी दोघट बड़ौत जनपद बागपत, गुलफाम निवासी दोघट बड़ौत बागपत एवं दो अन्य अज्ञात लोगों ने उसके भाई निजामुद्दीन को पकड़ लिया और उसके साथ लाठी-डंडे एवं लोहे की रॉड से प्रहार करते हुए जानलेवा हमला किया। हमले में निजामुद्दीन गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। आरोपी उसे मृत समझकर वहां से फरार हो गए। कोतवाली देहात प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद एवं दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन