फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
- बीते दिनों एक स्कूटी सवार ने मारी थी टक्कर, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
- नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज की एफआईआर बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों स्कूटी की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के थाना मंसूरी निवासी सरला देवी ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उसके पति राजेंद्र प्रकाश किसी काम से बुलंदशहर गए थे। एक जनवरी 2021 को बुलंदशहर नगर क्षेत्र में मोतीबाग के निकट उनके पति को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके पति राजेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए। घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। पीड़िता ने स्कूटी नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक का पता लगाकर कार्रवाई की गुहार लगाई। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। स्कूटी नंबर की
विज्ञापन
जांच कर आरोपी चालक का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed