{"_id":"6022878a8ebc3ed2852621b2","slug":"ghaziabad1612875658","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात कोतवाली पुलिस ने तीन शराब तस्करों को दबोचा, भेजा जेल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
देहात कोतवाली पुलिस ने तीन शराब तस्करों को दबोचा, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दो अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने दबिश देकर की कार्रवाई
विज्ञापन
- गैर प्रान्त की शराब के रैपर बदलकर क्षेत्र में महंगे दामों में कर रहे थे बिक्री
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में दो स्थानों से अवैध शराब के साथ आबकारी टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। देहात कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीनो आरोपियों का चालान कर दिया है। आरोपी गैर प्रान्त की शराब के रैपर बदलकर क्षेत्र में अधिक दामों में बिक्री कर रहे थे।
आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात वह क्षेत्र में टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में गैर प्रान्त की शराब बेचे जाने की सूचना दी सूचना पर उन्होंने टीम के साथ गांव रसूलपुर रिठौरी में दबिश दी। आबकारी टीम ने मौके से गांव के ही आरोपी राघेंद्र पाठक को गिरफ्तार किया। जिसके पास से चंडीगढ़ मार्का 70 पव्वे अंग्रेजी शराब, 12 अद्धे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद किए। आरोपी राघेंद्र द्वारा अपने साथी आरोपी धर्म सिंह निवासी पलवल, हरियाणा के साथ मिलकर अन्य राज्यों से अवैध शराब लाकर उसके रैपर बदलकर बेचने का धंधा किया जा रहा था। आबकारी टीम ने आरोपी राघेंद्र और धर्म सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही देहात पुलिस ने आरोपी राघेंद्र पाठक का चालान कर दिया है, जबकि दूसरे आरोपी धर्म सिंह की तलाश की जा रही है। इसके अलावा कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार ने सबदलपुर रजवाहा पुलिया के पास से आरोपी दीनबंधू दास पुत्र भद्रदास निवासी बलूरघाट पश्चिम बंगाल एवं मुकेश पुत्र राजे निवासी गांव देहली थाना जवां अलीगढ़ को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध देशी शराब के 50 पव्वे बरामद किए हैं। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन