फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, फंदे पर लटका मिला शव

अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, फंदे पर लटका मिला शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
- ग्रामीणों और परिजनों ने देहात कोतवाली के सामने किया हंगामा, प्रदर्शन
विज्ञापन
- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा, मचा कोहराम बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अहमदपुर में एक युवक का शव सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक के पिता ने अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति समेत पांच लोगों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने पर कोतवाली के सामने हंगामा किया।पुलिस निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के गांव बकौरा निवासी चमन सिंह की तीन बहनों की शादी कई साल पहले कोतवाली देहात के गांव अहमदपुर के तीन भाईयों के साथ हुई थी। पीड़ित चमन सिंह ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि बीते करीब एक माह से उसका पुत्र आकाश(19) गांव अहमदपुर में अपनी बुआ बबीता पत्नी नरेंद्र के घर पर रह रहा था। आकाश किसी पॉटरी में नौकरी करता था। आरोप है कि गांव अहमदपुर के एक व्यक्ति को शक था कि आकाश के संबंध उसकी पत्नी से हैं। इसके चलते 8 फरवरी की दोपहर को आरोपी व्यक्ति द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बहन बीबता के घर पहुंचकर आकाश के साथ मारपीट की थी और उसे गांव में न रहने देने की धमकी दी थी। उस वक्त बहन बबीता एवं अन्य लोगों ने मामला रफादफा कर दिया था। लेकिन सोमवार शाम को आकाश संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया काफी खोजबीन के बाद देर रात को उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। पीड़ित पिता ने आशंका जताई कि आरोपी व्यक्ति और उसके अन्य साथियों ने आकाश की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है।पुलिस ने मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वही प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही थी। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीण व परिजन एकत्र होकर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे देहात कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने हंगामा करते हुए कोतवाली के सामने ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे देहात कोतवाल ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
कोट शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आया है। ऐसे में युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है। निष्पक्ष जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - विवेक शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed