{"_id":"602286f98ebc3e4c632549a5","slug":"ghaziabad1612875513","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के 16 बदमाश छह माह के लिए किये गए जिला बदर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जनपद के 16 बदमाश छह माह के लिए किये गए जिला बदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कोतवाली देहात के आठ, पांच अगौता, औरंगाबाद के दो तथा सिकंदराबाद का एक बदमाश जिला बदर
विज्ञापन
-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर डीएम ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश
बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जनपद में शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) के कोर्ट ने 16 बदमाशों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। जिनमसे सर्वाधिक आठ अपराधी देहात कोतवाली क्षेत्र के हैं।
अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन रवीन्द्र कुमार की कोर्ट ने बदमाशों पर कार्रवाई की है। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा निवासी जय प्रकाश उर्फ मिन्टू पुत्र नरेन्द्र, गांव रजवाना निवासी आसिफ पुत्र अकरम को जिला बदर किया है। इसके अलावा कोतवाली देहात के आठ बदमाशों को जिला बदर किया गया है, जिनमें गांव सैमनी के विनोद पुत्र तेजपाल सिंह, कपिल पुत्र विनोद, किरणपाल पुत्र गंगा शरण सिंह है। जबकि गांव दोस्तपुर के आकाश पुत्र सुन्दर, सुमित पुत्र सतीश, सुंदर पुत्र संतरामंमित पुत्र सतीश तथा विकास पुत्र सतीश हैं। सिकंदराबाद के मोहल्ला नई बस्ती निवासी आरिफ पुत्र सईद को जिला बदर किया गया है। इसके अलावा अगौता थाना क्षेत्र के गांव बागवाला निवासी महरे आलम पुत्र मुर्सलीन, फरियाद पुत्र आलमगीर, महमूद पुत्र तौफीक, बाबर पुत्र हाशिम तथा लोहगला निवासी सईद पुत्र ईसाक खां को जिला बदर किया गया है। सभी बदमाशों को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जनपद में सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में 16 बदमाशों को जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन