फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ग्रीन बेल्ट से पेड़ उखाड़ने का लोगों ने किया विरोध

ग्रीन बेल्ट से पेड़ उखाड़ने का लोगों ने किया विरोध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट से पेड़ उखाड़ने का लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन
- वैशाली सेक्टर एक में एक्सप्रेस ग्रीन सोसायटी के पास उखाड़े गए पेड़ और पौधे माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर एक स्थित एक्सप्रेस ग्रीन सोसायटी के लोगों ने जीडीए द्वारा ग्रीन एरिया में लगे पेड़ उखाड़ने का जमकर विरोध किया। स्थानीय लोगों ने पार्षद को ज्ञापन सौंपकर जीडीए अधिकारियों से बातचीत कर हल निकालने की मांग की।
लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस ग्रीन सोसायटी के पास ग्रीन एरिया है। यहां पर लगे पेड़ और पौधों को जीडीए कर्मचारियों ने उखाड़ दिया। लोगों को इसकी जानकारी हुई तो लोग इकठ्ठा होकर वहां पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ उखाड़ने का विरोध किया। लोगों को देख कर्मचारी वहां से लौट गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पार्षद मनोज गोयल को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उनसे मांग की कि वह जीडीए अधिकारियों से मामले को लेकर बात करे और समाधान करे। लोगों का कहना है कि नक्शे में यह जगह ग्रीन बेल्ट है। जीडीए जबरदस्ती इस पर रोड बनाना चाहता है । स्थानीय लोग ऐसा नहीं होने देंगे। पहले ही प्रदूषण इतना ज्यादा है। जीडीए सोसायटी के आसपास लगे पौधों को नष्ट कर रहा है।  वहीं पार्षद ने जीडीए की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों को आश्वासन दिया गया कि जीडीए के उच्च अधिकारियों से बात करके इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इस अवसर पर आरडब्ल्यू के अध्यक्ष अरुण सिंह,  प्रभात भट्टाचार्य, प्रवीण महेश्वरी, आरके भटनागर, जीवन जोशी, योगेश,  प्रीतम चक्रवर्ती, श्रद्धा गर्ग, सुमित ग्रोवर आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed