फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तीन तलाक के बाद बनाया हलाला के लिए दबाव

तीन तलाक के बाद बनाया हलाला के लिए दबाव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
बुगरासी। नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव में विवहिता से दहेज उत्पीडऩ और तीन तलाक के बाद हलाला का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। प्रकरण में पीडि़ता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में पीडि़ता ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी शादी दिल्ली निवासी उस्मान के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने 10 लाख रुपए का सामान व दो लाख की नकदी दी थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और आए दिन पांच लाख रुपए प्लॉट के लिए दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर पीडि़ता के साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी। विरोध करने पर एक बार पीडि़ता की बहुत ज्यादा पिटाई की गई, जिसमें वह घायल हो गई। जिसके बाद पीडि़ता को गत 16 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीडि़ता ने बताया कि उसके पति का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। पीडि़ता ने एक दिन अपने पति को अपनी जेठानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। विरोध करने पर उस्मान ने पीडि़ता को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि तीन तलाक देने के बाद उसे घर मे वापस रखने के लिए हलाला का दबाव भी बनाया गया है। आरोप है कि गत चार नवंबर को पीडि़ता को उसके ससुराली पक्ष गांव चंदियाना में छोड़कर चले गए। जाते वक्त उस्मान की दूसरी शादी करने व शिकायत करने पर पीडि़ता व उसके मायके वालों को फंसाने की धमकी देकर गए हैं। पीडि़ता ने पति उस्मान खां, ससुर अब्दुल रहमान खां, सास बिलकिश, जेठ सुभान और जेठानी सायमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोट पीडि़ता की तहरीर पर दिल्ली निवासी उसके पति उस्मान, अब्दुल रहमान खां, बिलकिश, सुभान व सायमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीडि़ता ने तीन तलाक, दहेज के लिए प्रताडि़त करना, हलाला के लिए दवाब बनाना आदि का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। - सचिन कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed