फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   25 दिन बाद अपहृत किशोरी बरामद, प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म

25 दिन बाद अपहृत किशोरी बरामद, प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से गत दस जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया है। साथ ही दो आरोपियों को भी दबोचा है। पीडि़ता ने आरोपी युवक पर अपहरण कर दिल्ली अपने बहनोई के घर ले जाकर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, साथ ही पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत दस जनवरी को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने अनहोनी और अपहरण की आशंका जताई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर लगातार किशोरी की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं, पुलिस ने कुछ नंबरों के आधार पर जांच की तो किशोरी के दिल्ली के सागरपुर इलाके में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंच कर किशोरी को बरामद कर लिया। साथ ही मौके से बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव फैसलाबाद निवासी युवक रिजवान और उसके बहनोई यामीन मूल निवासी रामपुर-मानपुर थाना शिकारपुर को गिरफ्तार किया। पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि आरोपी रिजवान उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर दिल्ली सागरपुर इलाके में अपने बहनोई यामीन के कमरे पर लाया था। जहां आरोपी पीडि़ता को पति-पत्नी की तरह रह रहा था। साथ ही पीडि़ता ने आरोपी पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जल्द ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
हिंदूवादी संगठनों ने जताया रोष मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया है। साथ ही पुलिस से मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट दस जनवरी को लापता हुई किशोरी को दिल्ली से बरामद कर लिया गया है। साथ ही दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। जल्द ही कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए जाएंगे। 161 के बयानों के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी तरमीम कर दी गई हंै। - जितेंद्र कुमार बालियान, कोतवाली प्रभारी 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed