{"_id":"601c298f8ebc3e4a16720930","slug":"ghaziabad1612458383","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी लेकर दिल्ली बॉर्डर पहुंची किसानों की पदयात्रा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पानी लेकर दिल्ली बॉर्डर पहुंची किसानों की पदयात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद/बुलंदशहर। कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए 36 गांवों का पानी लेकर बुधवार सुबह शिकारपुर क्षेत्र से निकली पदयात्रा बृहस्पतिवार शाम गाजीपुर पहुंच गई। यात्रा बृहस्पतिवार का सिकंदराबाद से होते हुए निकली थी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। गाजीपुर में किसान नेता राकेश टिकैत ने अंजुलि से किसानों द्वारा ले जाए गए पानी को पिया और उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
गाजीपुर बार्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की जिला प्रशासन द्वारा जलापूर्ति बाधित किए जाने पर जनपद के 36 गांवों की 36 बिरादरी के किसानों ने बुधवार को सपा और भाकियू के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू की थी। यह पदयात्रा शिकारपुर के गांव जखेता से भाकियू के नेतृत्व में शुरू हुई थी। जिसमें सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में राशन और 36 नलों का जल लेकर दिल्ली गाजीपुर के लिए रवाना हुए। बुधवार देर शाम पदयात्रा सिकंदराबाद क्षेत्र में प्रवेश कर गई। किसानों ने लालपुर गांव में रात्रि विश्राम किया और बृहस्पतिवार सुबह 10.20 बजे किसानों ने अपनी पदायात्रा फिर से शुरू की। सुखलालपुर तिराहे पर किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष विनेश चौधरी ने पदयात्रा का स्वागत किया और अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा में शामिल हो गए। पदयात्रा नगर से होते हुए नेशनल हाईवे-91 के रास्ते बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गाजीपुर बार्डर पहुंची। पदयात्रा के साथ भारी संख्या में पुलिसबल भी साथ चलता हुआ दिखाई दिया। वही रास्ते में भी जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। गाजीपुर में आंदोलन कर रहे राकेश टिकैत ने किसानों द्वारा अपने साथ लाए जल का सेवन किया। वहीं, इस दौरान भाकियू के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी, चौधरी सतपाल, पिंटू प्रमुख, अनुज सिरोही, बब्बन प्रधान, सुनील चरौरा, हरीश लोधी, बादल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन