फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर दी जान

व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर दी जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के यमुनापुरम कालोनी में संदीप रस्तोगी (52) ने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि पत्नी से चल रहे विवाद और करीब छह वर्ष से बच्चों और पत्नी से दूरी के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यमुनापुरम निवासी संदीप रस्तोगी (52) घर में अकेले ही रहते थे। उनका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। करीब छह वर्ष पूर्व उनकी पत्नी अपने बच्चों को साथ लेकर कहीं और रहने लगी थीं। जिसके बाद से घर में संदीप अकेले ही रहते थे। बुधवार देर शाम करीब नौ बजे उनके पड़ोसियों ने उनके घर से गोली चलने की आवाज सुनी थी। जिसके बाद उन्होंन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो उनका शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जबकि, लाइसेंसी बंदूक भी वहीं पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, पुलिस ने जब उनकी पत्नी से संपर्क किया तो उसने शव लेने से इंकार कर दिया। वहीं, पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को किसी अन्य रिश्तेदार से संपर्क किया और संदीप का शव सुपुर्दगी में ले जाने का कहा है। शाम तक शव लेने कोई नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
कोट पत्नी से विवाद के कारण संदीप के द्वारा खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारे जाने की आशंका है। पत्नी ने शव लेने से इंकार कर दिया है। रिश्तेदारों से संपर्क किया जा रहा है, जो उसके शव को अपने साथ ले जाएं। - विवेक शर्मा, देहात कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed