{"_id":"60182bbb8ebc3e3408594f59","slug":"ghaziabad1612196795","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मित्र से लूट करने वाला शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अहार/बुलंदशहर। अनूपशहर थाना क्षेत्र में 14 दिसंबर को बैंक मित्र से लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश दिनेश निवासी भगवंतपुर को अहार पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलाह और लूट की नगदी बरामद की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उसे दो साथी पूर्व में जेल जा चुके हैं, जबकि एक अभी भी फरार चल रहा है। अहार थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि रविवार देर रात वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान चरौरा नहर पुल के निकट एक पैदल आदमी को रूकने का इशारा किया। लेकिन, आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। जिसकी शिनाख्त दिनेश निवासी भगवंतपुर थाना अहार के रूप में हुई। आरोपी ने 14 दिसंबर को अनूपशहर थाना क्षेत्र में गांव लोधई में बैंक मित्र से अपने तीन अन्य साथियों की मदद से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने 16 दिसंबर को आरोपी सोनू और रौकी को गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया था। मामले में आरोपी दिनेश व एक अन्य फरार चल रहा था। इन दोनों पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और लूट की रकम के एक हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।