फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एसएसपी दफ्तर पहुंची प्रेमिका, एसएसपी ने प्रेमी को बुला कराई शादी

एसएसपी दफ्तर पहुंची प्रेमिका, एसएसपी ने प्रेमी को बुला कराई शादी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंची। साथ ही उसने एसएसपी से प्रेमी के द्वारा शादी न करने की बात कही। एसएसपी के आदेश पर महिला सेल प्रभारी ने आरोपी युवक को बुलाया और दोनों की सहमति से कार्यालय में ही दोनों का विवाह करा दिया। साथ ही विवाह को कानूनी अमली जामा पहनाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अहमदगढ़ थाना  क्षेत्र के गांव बरहना निवासी युवती सुमन सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। उसने एसएसपी से मिलकर बताया कि गांव निवासी युवक हिमांशु के साथ उसका गत तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। हिमांशु ने उसे शादी का आश्वासन दिया था। लेकिन, बीते कुछ दिनों से वह शादी करने से इंकार कर रहा है। एसएसपी ने तत्काल महिला सेल प्रभारी को मामले की जांच सौंपी। महिला सेल ने आरोपी युवक को कार्यालय बुलाया और दोनों के बीच बातचीत कराई और उन्हें समझाया। जिसके बाद दोनों शादी करने के लिए राजी हो गए। साथ ही कार्यालय में महिला सेल प्रभारी ने जयमाला और मिठाई मंगवा दी। इसके बाद दोनों का विवाह करा दिया गया। इस दौरान हिमांशु ने उसका जीवन भर ख्याल रखने का वादा किया। साथ ही कानूनी कार्रवाई के लिए कागजी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोट दोनों का मर्जी से विवाह करा दिया गया है। जल्द ही कानूनी दस्तावेज पूरे कर रजिस्ट्रार आफिस में भी शादी को रजिस्टर्ड करा दिया जाएगा। - ओम लता यादव, इंस्पेटर महिला सेल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed