फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अनियंत्रित कार ने वृद्ध को रौंदा, उपचार के दौरान मौत

अनियंत्रित कार ने वृद्ध को रौंदा, उपचार के दौरान मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जाते राहगीर को कुचल दिया। घायल व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
गांव धमरावली निवासी प्रेम कुमार पुत्र प्रमोद कुमार ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया है कि शनिवार शाम को उसके ताऊ महेद्र उर्फ पप्पू पैदल जा रहे थे। खुर्जा मार्ग पर जगपाल की दुकान के सामने तेज रफ्तार वैगनार कार ने उनके ताऊ महेंद्र को टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना पर देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली देहात प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम कराकर पीडि़त परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed