{"_id":"6016e5a68ebc3e31cf43462f","slug":"ghaziabad1612113318","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की हत्या कर दफनाया शव, पुलिस ने कब्र से निकाला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गर्भवती की हत्या कर दफनाया शव, पुलिस ने कब्र से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में एक गर्भवती विवाहिता की दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी गई। साथ ही आरोप है कि आरोपियों ने मायके पक्ष के सामने ही जबरन शव को सुपुर्द ए खाक भी कर दिया। मामले में चार दिन बाद शिकायत मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुचं कर शव को कब्र से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैै।
विज्ञापन
हापुड़ के कस्बा पिलखुवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला न्यू शिवाजी नगर निवासी सलीम अहमद पुत्र जहूर अहमद ने रविवार सुबह कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि ११ फरवरी २०२० को उन्होंने अपनी पुत्री नाजिया का निकाह कोतवाली देहात के गांव मिर्जापुर निवासी युवक मुबीन पुत्र निजामुद्दीन के साथ किया था। निकाह के बाद से ही उसकी पुत्री का दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए उत्पीडऩ किया जाने लगा। उनकी पुत्री इन दिनों गर्भवती थी। इसके बावजूद ससुरालीजनों द्वारा दहेज के लिए उसका उत्पीडऩ किया जा रहा था। आरोप है कि गत २६ जनवरी को आरोपियों ने उनकी पुत्री को बुरी तरह मारा पीटा। पुत्री नाजिया ने अपने भाई को रात में ही फोन कर मारपीट किए जाने की जानकारी दी। बातचीत के दौरान ही उनकी पुत्री के हाथ से फोन छीन लिया गया। बाद में उन्हें गर्भवती पुत्री की हत्या कर दिए जाने का पता चला। मायके पक्ष के लोग रात में पहुंचे तो उनके सामने ही जबरन शव को दफना दिया गया। पीडि़त पिता की तहरीर के आधार पर देहात पुलिस ने कब्रिस्तान पहुंचकर शव को कब्र से निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतका के परिजनों में केाहराम मचा हुआ है।
आरोपी ससुरालीजन फरार
पुलिस ने मामले में आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालंाकि, अभी आरेापियों को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस में शिकायत होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
मौके पर लगा लोगों का हुुजुम
गांव मिर्जापुर के कब्रिस्तान में रविवार सुबह पुलिस के पहुंचने से ग्रामीणों में भी हलचल मच गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और जांच पड़ताल कर शव को बाहर निकाला
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
कब्रिस्तान में कब्र से शव निकालने और उसकी जांच पड़ताल के लिए फोरंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। फोरेंसिक टीम ने इस दौरान मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
कोट
शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना २६-२७ जनवरी की रात की बताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। आरोपी ससुरालीजनों की भी तलाश की जा रही है। - विवेक शर्मा, देहात कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन