फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता, रिपोर्ट दर्ज

दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता, रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता तय होने के बाद आरोपी पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ दिया। महिला थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महिला थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि शिकारपुर के गांव मुस्तफाबाद निवासी आरोपी युवक दीपक से उनकी पुत्री का रिश्ता तय हुआ था। जिसके बाद आगे की बातचीत चल रही थी। लेकिन, आरोपी पक्ष ने दहेज के रुप में काफी चीजों की मांग करनी शुरू कर दी। मायके पक्ष ने दहेज देने में अक्षमता जताई। लेकिन, आरोपी अपनी मांगो पर डटे रहे और अब शादी करने से इंकार कर दिया। महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जंाच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed