{"_id":"600d793a8ebc3e33865e3847","slug":"ghaziabad1611495738","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएच में सीटें बहाली की मांग, राज्यपाल के नाम दिनेश गोयल को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एमएमएच में सीटें बहाली की मांग, राज्यपाल के नाम दिनेश गोयल को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
एमएमएच डिग्री कॉलेज में एलएलबी की सीटें बहाली की मांग को लेकर एमएलसी दिनेश गोयल को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने एमएलसी दिनेश गोयल को सौंपा ज्ञापन, शासन में मामला उठाने का मिला आश्वासन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। एमएमएच डिग्री कॉलेज में एलएलबी की सीटें बहाली की मांग को लेकर छात्र संगठन आंदोलनरत हैं। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एमएमएच कॉलेज मामले में एमएलसी दिनेश गोयल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। एमएलसी दिनेश गोयल ने कार्यकर्ताओं को एमएमएच कॉलेज में सीटें बहाली का आश्वासन देते हुए शासन में मामला उठाने की बात कही है।
परिषद महानगर मंत्री संदीप ठाकुर ने बताया कि एलएलबी की सीटें बहाली को लेकर संगठन की ओर से लगातार आवाज उठाई जा रही है। कॉलेज में जब तक सीटें बहाल नहीं होती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने एमएलसी दिनेश गोयल को पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी दी है। इस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को राज्यपाल के सामने मजबूती से विषय रखने के साथ विश्वविद्यालय में खुद जाकर बात करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देने की बात कही है। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य काजल त्यागी, अंशु दुबे, अमन कौशिक, साक्षी त्यागी, उदयन प्रभात, दीपक गोस्वामी, सुमित चौहान सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-----------------
विज्ञापन