फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शिखर एंक्लेव की एओए को कालातीत किया घोषित

शिखर एंक्लेव की एओए को कालातीत किया घोषित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
शिखर एन्क्लेव की एओए को कालातीत किया घोषित
विज्ञापन
- बोर्ड के 10 सदस्यों का चुनाव कराने के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार को लिखा जाएगा पत्र - वसुंधरा की शिखर एंक्लेव सोसायटी में हुआ आम सभा का हुआ आयोजन माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर 15 स्थित शिखर एंक्लेव सोसायटी में रविवार को आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय निवासियों ने सर्वसम्मति से एओए को कालातीत घोषित कर दिया। इसके साथ ही बैठक में चार सदस्यों की एक एडहॉक कमेटी का गठन किया गया। इस एडहॉक कमेटी का कार्य चुनाव होने तक परिसर की देख रेख व निष्पक्ष चुनाव करने का रहेगा।
डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ द्वारा वर्ष 2019 में दो बार चुनाव कराने के निर्देश पर व जिलाधिकारी गाजियाबाद के आग्रह पर भी शिखर एओए द्वारा चुनाव के लिए कोई घोषणा नहीं की गई। इसके साथ ही एओए ने चुनाव की मतदाता सूची आज तक जारी की। पिछले डेढ़ सालों में एक भी आम सभा का आयोजन नहीं किया गया। जिससे निवासियों में एओए प्रति भारी रोष था। सोमवार को इस संबंध में निवासियों द्वारा पत्र लिखकर जिलाधिकारी व डिप्टी रजिस्ट्रार को निर्वाचन के लिए निर्देशित करने के लिए लिखा जाएगा। स्थानीय निवासी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि एओए का कार्यकाल मार्च 2019 में ही पूरा हो चुका था। एओए के गठन के तीन साल बीतने के बावजूद भी एक बार भी चुनाव नहीं हो पाए है जबकि यूपी अपार्टमेंट एक्ट के तहत एओए का गठन होने के तीन माह के भीतर ही आम सभा की बैठक बुलाकर ज़रूरी निर्णय लेने होते हैं। ऐसा अभी तक नहीं हुआ। जिसको देखते हुए रविवार को स्थानीय निवासियों ने आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी स्थानीय निवासियों ने एओए को कालातीत घोषित कर दिया। इसके साथ ही सर्वसम्मति से चार सदस्यों की एक एडहॉक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में सर्वसम्मति से विजय गर्ग, सुरेंदर पठानिया, सतीश राणा व संदीप कुमार गुप्ता को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed