Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एकमुश्त समाधान योजना का नहीं मिल रहा लाभ

एकमुश्त समाधान योजना का नहीं मिल रहा लाभ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
एकमुश्त समाधान योजना का नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन
- विद्युत निगम के बकायादारों में नहीं दिख रहा उत्साह माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विद्युत निगम एकमुश्त समाधान योजना को परवान चढ़ाने में सुस्त नजर आ रहा है। आलम ये है कि निगम के बकायादार योजना का लाभ लेने में उत्साह नहीं दिख रहे हैं। विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं के पास अब महज 20 दिन बचे हैं। बिजली बकायादार उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम का करीब 300 करोड़ रुपए बकाया है। पिछले दिनों विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से बकाया वसूलने के लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू की। इसके तहत बकायेदार उपभोक्ताओं को ब्याज में पूरी छूट दी गई। योजना का उद्देश्य था कि अधिक से अधिक बकाया उपभोक्ताओं से वसूल किया जा सके। योजना के प्रचार प्रसार के लिए शिविर भी आयोजित किए गए। एकमुश्त समाधान योजना में 25 करोड़ रुपए का बकाया वसूल किया गया है, जो तय लक्ष्य से काफी पीछे है। 31 जनवरी को यह योजना खत्म हो जाएगी। अधीक्षण अभियंता सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि बकाया वसूली तेज करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उपभोक्ताओं को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed