फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फिर होगी डाक्टरों की उपस्थिति की जांच

फिर होगी डाक्टरों की उपस्थिति की जांच

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
फिर होगी डाक्टरों की उपस्थिति की जांच
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर डाक्टरों की उपस्थिति की जांच फिर से शुरू होगी। प्रमुख सचिव बनते ही हेकाली झिमोमी ने आदेश जारी कर दिया है। कहा है कि जिलाधिकारी अपने स्तर से मुख्य विकास अधिकारी एवं एडीएम से औचक निरीक्षण कराकर डाक्टरों की उपस्थिति की पड़ताल कराई जाए।
कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद मार्च के बाद से अब तक अस्पतालों का निरीक्षण औपचारिक हो गया था। अधिकांश डाक्टरों के कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में लगे थे। इसमें पंद्रह दिन इलाज करते थे, जबकि 15 दिन तक अवकाश पर रहते थे। अब कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद अस्पतालों में इलाज भी शुरू हो गया है। इसके बावजूद अभी भी कई डाक्टर ऐसे हैं, जो कई दिनों तक ग्रामीण क्षेत्र में केंद्रों पर इलाज के लिए नहीं जाते हैं। इस मामले में सीएमओ डा. एनके गुप्ता का कहना है कि समय-समय पर स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया जाता है। जो भी स्टाफ अनुपस्थित रहता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
------------ आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed