{"_id":"5ff5ac4c8ebc3e32ee292e80","slug":"ghaziabad1609935948","type":"story","status":"publish","title_hn":"परास्नातक में पंजीकरण पर विराम, आज से जमा होंगे ऑफर लेटर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
परास्नातक में पंजीकरण पर विराम, आज से जमा होंगे ऑफर लेटर
विज्ञापन
एडमिशन अलर्ट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः सीसीएसयू की पीजी ओपन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हो गई समाप्त, आठ जनवरी तक कॉलेजों में जमा होंगे ऑफर लेटर
विज्ञापन
- फिर ऑफर लेटर के आधार पर 11 से 13 जनवरी तक होंगे दाखिले
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सीसीएसयू के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश को ओपन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पर बुधवार को विराम लग गया। विभिन्न पीजी कोर्सेज में प्रवेश को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थी अब सात और आठ जनवरी तक ऑफर लेटर डाउनलोड कर कॉलेज में जमा करा सकेंगे। ऑफर लेटर के आधार पर कॉलेजों में 11 से 13 जनवरी तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
राजकीय व एडेड डिग्री कॉलेजों में आरक्षित वर्गों में तमाम सीटें खाली हैं। अब आरक्षित वर्गों की खाली सीटों को आखिरी दिन सामान्य श्रेणी में बदलकर दाखिले लिए जा सकते हैं। कोरोना के मद्देनजर पहली बार जनवरी में विश्वविद्यालय की परास्नातक दाखिला प्रक्रिया जारी है। पीजी कोर्सेज में दाखिले को लेकर पहले ओपन मेरिट जारी हुई थी। ओपन मेरिट के बावजूद कई कॉलेजों में सीटें नहीं भर पाई हैं। ऐसे में खाली सीटों पर दाखिले के लिए विश्वविद्यालय ने ओपन रजिस्ट्रेशन खोले थे। महानगर के एमएमएच, एसडी डिग्री कॉलेज सहित सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में विद्यार्थियों के पास प्रवेश का मौका है। 13 जनवरी के बाद विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया पर पूरी तरह से विराम लग जाएगा।
--------------
विज्ञापन