फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   निवाड़ी में शुरू होगा प्रधानमंत्री आवास का पांचवां प्रोजेक्ट

निवाड़ी में शुरू होगा प्रधानमंत्री आवास का पांचवां प्रोजेक्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
निवाड़ी में शुरू होगा प्रधानमंत्री आवास का पांचवां प्रोजेक्ट
निवाड़ी में प्रधानमंत्री आवास प्रोजेक्ट की जमीन पर जीडीए को मिला कब्जा - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः निवाड़ी में प्रधानमंत्री आवास की जमीन पर जीडीए को मिला कब्जा, जनवरी में मिट्टी की जांच के बाद शुरू होगा कार्य, बाउंड्रीवॉल निर्माण शुरू
विज्ञापन
- बीते छह माह में प्रताप विहार, डासना और नूरनगर में तीन पीएम आवास प्रोजेक्ट हुए शुरू माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। प्रधानमंत्री आवासीय योजना लेकर लोगों के बढ़ते रुझान को देखते हुए नए साल में निवाड़ी में एक और प्रोजेक्ट शुरू होगा। निवाड़ी में शुरू होने वाले पांचवें प्रधानमंत्री आवास प्रोजेक्ट के लिए जीडीए को जमीन पर कब्जा मिल गया है। अब जनवरी के पहले सप्ताह में मिट्टी की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य की शुरुआत होगी। इससे पहले बीते छह माह के अंदर प्रधानमंत्री आवास योजना के तीन प्रोजेक्टों की शुरुआत हुई है। राजनगर एक्सटेंशन से सटे नूरनगर में नए 480 पीएम आवास का निर्माण कार्य नवंबर माह में शुरू हुआ। अब जीडीए ने निवाड़ी में पीएम आवास के निर्माण से पहले प्रोजेक्ट की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सभी प्रोजेक्ट में निर्माण से पहले लोगों का रुझान जानने के लिए जीडीए की ओर से डिमांड सर्वे कराया गया। डिमांड सर्वे में भवनों के मुकाबले तीन से चार गुना आए हैं। दो साल पहले मधुबन बापूधाम योजना में शुरू हुए 856 पीएम आवास प्रोजेक्ट के निर्माण अलावा इस साल नूरनगर, डासना और प्रताप विहार में प्रधानमंत्री आवास प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य शुरू हुआ है।
विज्ञापन
नूरनगर में 480 भवनों के निर्माण से पहले डिमांड सर्वे किया था। डिमांड सर्वे में भवनों के मुकाबले तीन गुना से अधिक आवेदन आए। नूरनगर में पीएम आवास प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा करने की नवंबर 2022 समयसीमा तय की गई है। पीएम आवासीय योजना के तहत प्रताप विहार में 720 और डासना में 432 पीएम आवास का निर्माण कार्य जारी है। यहां भी भवनों के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए दो साल की समयसीमा तय की गई है। वहीं मधुबन बापूधाम में 856 पीएम आवास प्रोजेक्ट के जुलाई 2021 तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि प्राधिकरण की ओर से शासन को भेजी गई 22 हजार पीएम आवास की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट स्वीकृत हो चुकी है। लेकिन प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य शुरू करने से पहले जीडीए की ओर से लोगों का रुझान जानने के लिए डिमांड सर्वे कराया जा रहा है। डिमांड सर्वे में भवनों के मुकाबले अधिक आवेदन आने के बाद ही निर्माण पर फैसला किया जा रहा है। जीडीए मुख्य अभियंता विवेकानंद सिंह ने बताया कि निवाड़ी में प्रधानमंत्री आवास प्रोजेक्ट के लिए प्राधिकरण को जमीन मिल गई है। जल्द मिट्टी का परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद निर्माण कार्य की शुरुआत होगी। सबसे पहले प्रोजेक्ट की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed