फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   भारतीय योग संस्थान में नव पदाधिकारियों की नियुक्ति

भारतीय योग संस्थान में नव पदाधिकारियों की नियुक्ति

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान की साधारण सभा की बैठक सोमवार को चांसलर क्लब,चिरंजीव विहार में आयोजित हुई। अध्यक्ष केके अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विचार विमर्श के बाद पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई।
चुनावी प्रक्रिया में सर्वसम्मत्ति से केके अरोड़ा को अध्यक्ष, दयानन्द शर्मा को महामंत्री,अशोक शास्त्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सुभाष चंद गर्ग को कोषाध्यक्ष, कुलदीप कुमार कोहली को ऑडिटर,प्रदीप गुप्ता को सूचना प्रभारी व मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी प्रवीण आर्य को मिली। लक्ष्मण कुमार गुप्ता,डा आर के पोद्दार,डा रतन लाल गुप्ता व अशोक मित्तल को संरक्षक बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष केके अरोड़ा ने बैठक में भाग लेने वाले सदस्यों का आभार जताया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महानगर गाज़ियाबाद के पूर्वी,पश्चिमी,उत्तरी, दक्षिणी व केन्द्रीय ज़ोन के उपाध्यक्ष क्रमशः हरिओम सिंह,राजेश शर्मा,सीमा गोयल, मोहन लाल शर्मा व मनमोहन वोहरा बनाए गए। इसके अतिरिक्त एसपी एस तोमर,राज सिंह व देवेन्द्र बिष्ठ को संगठन मंत्री चुना गया। महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमिला चौधरी व उपाध्यक्षा वीना वोहरा को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed