{"_id":"5fe9a86a8ebc3e41a512c8e4","slug":"ghaziabad1609148522","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट लादते समय गिरी भट्ठे की दीवार, बाल श्रमिक की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ईंट लादते समय गिरी भट्ठे की दीवार, बाल श्रमिक की मौत
हादसे के बाद विलाप करते सचिन के परिजन।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में सोमवार दोपहर ईंट भट्ठे पर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 14 वर्षीय बाल श्रमिक सचिन की मौत हो गई। जबकि, एक किशोर और दो अन्य श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अर्जुन पुत्र सूरज (22), सिकंदर पुत्र बबलू (16), आकाश पुत्र सूरज (20) और सचिन पुत्र मदन (14) मिर्जापुर स्थित लोधी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। सोमवार दोपहर को ट्रॉली में ईंट भरते समय भट्ठे की दीवार (जिसे प्लेट भी बोलते है) अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में बाल श्रमिक समेत चारों श्रमिक उसकी चपेट में आ गए। मौक़े पर मौजूद लोगों ने सभी को बाहर निकाल ज़िला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बाल श्रमिक सचिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अन्य श्रमिकों का उपचार चल रहा है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया की मृतक के शव का पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जल्द ही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।