फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जिले के प्रभारी अधिकारी ने किया रूडसेट का निरीक्षण

जिले के प्रभारी अधिकारी ने किया रूडसेट का निरीक्षण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
जिले के प्रभारी अधिकारी ने किया रूडसेट का निरीक्षण
प्रदर्शनी में लगे उत्पादों को देखते जिले के प्रभारी अधिकारी सी. सैंथिल पांडियन - फोटो : Amar Ujala
जिले के प्रभारी अधिकारी ने किया रूडसेट का निरीक्षण
विज्ञापन
- स्वयं सहायता समूह द्वारा उगाए जा रहे मशरूम को मिड डे मील और आंगनबाड़ी पोषाहार में शामिल करने का दिया सुझाव माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले के प्रभारी अधिकारी सी. सैथिंल पांडियन ने शनिवार को रूडसेट इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशरूम की खेती करने वाली स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने सुझाव दिया कि मशरूम को बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध स्कूलों के मिड डे मील और आंगनबाड़ी के पोषाहार में शामिल किया जाए।
सी. सैंथिल पांडियन ने संस्थान की विकास रिपोर्ट पर जानकारी ली। फैकल्टी सदस्य दिनेश तोमर ने प्रभारी अधिकारी को प्रगति रिपोर्ट बताई। उन्होंने बताया कि संस्थान के द्वारा 21194 प्रशिक्षाणार्थी जीवकापार्जन कर रहे हैं। 3772 प्रशिक्षणार्थी विभिन्न बैंकों से ऋण लेकर अपना रोजगार चला रहे हैं। इसके बाद प्रभारी अधिकारी ने संस्थान के उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी को देखा। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी जिला प्रशासन को समय-समय पर लगवानी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि विभिन्न आयोजनों में प्रदर्शनी को लगवाया जाता है। संस्थान द्वारा चल रहे निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम मशरूम की खेती पर उन्होंने स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ताओं से बात की और जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी भालचंद्र, अग्रणी जिला प्रबंधक शिव प्रसाद यादव, ललित त्यागी, तरूण शर्मा, पवनेश अग्निहोत्री, संजय रॉय, मनोज कुमार, प्रशांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed