फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ

केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ
बुद्धि-शुद्धि हवन करते पार्टी कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने अन्नदाता के समर्थन में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। पार्टी के संस्थापक सतेंद्र यादव ने कहा कि प्रभु सरकार की बुद्धि को शुद्ध करेंगे और सरकार अन्नदाता की समस्याओं को समझेगी। जो कानून सरकार ने बनाए हंै, जब किसानों को लग रहा है कि वह उनके हित में नहीं है तो वह सरकार उन्हें वापस ले और किसानों से वार्ता कर उचित कानून उनके पक्ष में बनाने के बारे में विचार करे। वर्तमान स्थिति में पूरे देश के किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि किसान अन्नदाता है, इसलिए किसान के लिए जो भी कानून बने वह किसानों के हित में होना चाहिए। यज्ञ के दौरान दीपक चित्तोड़िया, एडवोकेट सूरजभान सिंह, अनिल सिन्हा, विनोद अकेला, राजेश श्रीवास्तव, पन्नालाल प्रसाद, श्रृेयांश, रिषेक, एडवोकेट राजीव गौतम, बीरपाल यादव, टीआर दुबे, सुजित तिवारी, संदीप कुमार, रामगोपाल, रिंकू, जगदीश राय गोयल, नसरुद्दीन मलिक, विवेक राणा, विकास कुमार, सन्नी, अक्षय, दीपक पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed