फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   किसानों को समर्थन देने जा रहे सैंकड़ों सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

किसानों को समर्थन देने जा रहे सैंकड़ों सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
किसानों को समर्थन देने जा रहे सैंकड़ों सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन
- बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्रों में किया गया नजरबंद माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देने जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सोमवार सुबह उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष सहित करीब 200 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया जबकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके ही क्षेत्रों में नजरबंद कर दिया।
समाजवादी पार्टी की योजना पदयात्रा निकालते हुए यूपी बार्डर पर जाकर किसानों को समर्थन देने की थी लेकिन सुबह के करीब साढ़े छह बजे एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह और एसपी सिटी अभिषेक वर्मा पदाधिकारियों के आवास पर पहुंचे। भारी पुलिस फोर्स के साथ जिलाध्यक्ष राशिद मलिक और महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया। उनके अलावा करीब 200 पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी गिरफ्तार किए गए। इनमें राकेश प्रमुख, हाजी मुबारक, आदिल, हसमुद्दीन, हिमांशु पाराशर, किशन यादव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्यवाही को लोकत्रंत की हत्या करार दिया है। पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य राकेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। जिस देश का अन्नदाता दुखी होगा, तो पूरा देश दुखी होगा। सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगी। महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि किसानों के आवाज उठाने से केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार डरी हुई है। भाजपा सरकार को किसान हितैषी होने का ढोंग छोड़ देना चाहिए। देर शाम तक पुलिस ने सपा नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में ही रखा।
विज्ञापन
---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed