{"_id":"5fce13c98ebc3ecfb82bbc2f","slug":"ghaziabad1607341001","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरापुरम में सबसे अधिक मरीज, निवाड़ी में सबसे कम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
इंदिरापुरम में सबसे अधिक मरीज, निवाड़ी में सबसे कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम में सबसे अधिक मरीज, निवाड़ी में सबसे कम
विज्ञापन
-इंदिरापुरम में अब तक 3217 व निवाड़ी में 6 मरीजों की पुष्टि
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए इंदिरापुरम थाना क्षेत्र सबसे हॉट क्षेत्र बना है। अप्रैल से अब तक इंदिरापुरम क्षेत्र में 3217 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। दूसरे नंबर पर कविनगर थाना क्षेत्र में 2886 संक्रमित मिल चुके हैं, सबसे कम निवाड़ी थाना क्षेत्र में छह मरीजों की पुष्टि हुई है।
प्रशासन द्वारा जारी किए आंकड़े के अनुसार अब तक जिले में 23 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 22 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सबसे अधिक इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इंदिरापुरम क्षेत्र में सितंबर तक 1072 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अक्टूबर में 901 व नवंबर में एक हजार से अधिक मरीजों की पुष्टि हुई। वहीं कविनगर थाना क्षेत्र में सितंबर तक 1057, अक्टूबर में 807 व नवंबर में 850 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। निवाड़ी में सितंबर तक एक मरीज, अक्टूबर में चार व नवंबर में एक मरीज की पुष्टि हुई है। इसके अलावा लिंक रोड में 147 व मसूरी क्षेत्र में 144 मरीजों की पुष्टि हुई है। सिहानी कोतवाली में 2231 व मुरादनगर में 501 मरीज मिल चुके हैं। लोनी में 254 व साहिबाबाद में 1824 मरीजों की पुष्टि हुई है। टीला मोड़ में 83 व कोतवाली 526, भोजपुर में 34 व विजय नगर में 1397 मरीजों की पुष्टि हुई है। ट्रोनिका सिटी में 134 व कौशांबी में 1123 संक्रमित मरीजों में पुष्टि हुई है। मोदीनगर 508 में खोड़ा में 132, लोनी बार्डर व अन्य जिलों के 638 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग अधिकारी का कहना है कि इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाले 90 फीसदी लोगों का आवागमन दिल्ली रहता है। इसके अलावा फ्लैट में रहने पर कहीं न कहीं से एक व्यक्ति के संक्रमण की चपेट में आने पर लिफ्ट या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर संक्रमण फैलने से लोग चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
-------------
आशुतोष यादव