फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   यूपीसीडा की क्षेत्रीय प्रबंधक को गिनाईं समस्याएं

यूपीसीडा की क्षेत्रीय प्रबंधक को गिनाईं समस्याएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
यूपीसीडा की क्षेत्रीय प्रबंधक को गिनाईं समस्याएं
विज्ञापन
- लोहा विक्रेता मंडल के प्रतिनिधि ने की मुलाकात गाजियाबाद। लोहा विक्रेता मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण की क्षेत्रीय प्रबंधक स्मिता सिंह से मिलकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। लोहा व्यापारियों को प्राधिकरण से आने वाली संबंधित कई समस्याओं को उनके समक्ष रख गया।
अध्यक्ष अतुल जैन ने बताया कि लोहा मंडी क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या, टूटी सड़कों की समस्या, सीवर, प्रकाश व्यवस्था लगातार बनी हुई है। उन्होंने बताया कि काफी सारे व्यापारियों को बैंक से लोन लेने के लिए, जिसमें औद्योगिक विकास प्राधिकरण से अनुमति चाहिए काफी असुविधा और देरी होती है। विकास के कार्यों के संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक स्मिता सिंह ने बताया कि नगर निगम के माध्यम से सारी व्यवस्था कराई जाती हैं। नगर निगम ने सभी कार्यों को कराये जाने का आश्वासन दिया है। व्यापार चलाने के लिए सीसी लिमिट या बैंक लोन से संबंधित आवश्यक अनुमति के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक ने मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed