फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वाहन चोर गैंग बेनकाब, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

वाहन चोर गैंग बेनकाब, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
- वाहन चोरी कर कबाड़ी के पास कटवाते थे आरोपी, बेचते थे नशीली गोलियां भी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग वाहन चोरी के साथ-साथ नशीली गोलियां भी बेचता था। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक, वाहनों के पार्ट्स तथा नशीली गोलियां व छुरी बरामद की है।.........
नगर कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान नया बस अड्डा चौकी क्षेत्र से दादरी गौतमबुद्धनगर निवासी आस मोहम्मद व समीर और चमन कॉलोनी गाजियाबाद निवासी निजामुद्दीन को गिरफ्तार किया है। निजामुद्दीन गैंग का सरगना है। उसी के आदेश पर आस मोहम्मद और समीर ने वाहन चुराने की बात कबूली है। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वाहन और क्षेत्र के बारे में निजामुद्दीन ही उन्हें दिशा-निर्देश दिया करता था। जिसके बाद वह दोपहिया वाहन चुराकर ले आते थे। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के पास से जो दो बाइक मिली हैं उनमें एक कटी हालत में है। आरोपी इन्हें बेचने की फिराक में थे। आरोपियों ने चंद रोज पहले ही दोनों बाइक दादरी गौतमबुद्धनगर से चोरी की थी। इसके अलावा आरोपियों से भारी मात्रा में नशीली गोलियां भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed