फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   विवाहिता की हत्या की कोशिश, लांछन लगाकर दी यातनाएं

विवाहिता की हत्या की कोशिश, लांछन लगाकर दी यातनाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
- कविनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
- एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दर्ज किया केस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के रजापुर निवासी रेनू ने पति रविन्द्र के अलावा सास-ससुर, देवर और ननद के खिलाफ हत्या की कोशिश, दहेज प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि दहेज की खातिर आरोपी उसे प्रताड़ित करते थे। बेटी पैदा होने पर अत्याचार और बढ़ गया। दिसंबर 2019 में गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया और बेटी समेत घर से निकाल दिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उसने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर कविनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।..............
पीड़िता रेनू का कहना है कि उसकी शादी थाना मोदीनगर के गांव कादराबाद निवासी रविंद्र के साथ अप्रैल 2012 में हुई थी। शादी में परिजनों ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज से असंतोष जताते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शादी के समय बताया गया था कि पति की अगले महीने नौकरी लग जाएगी। जॉइनिंग लेटर भी आ चुका है। लेकिन बाद में पता चला कि सब फर्जीवाड़ा किया गया था। पति मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता रहता था। जिसके चलते उनके पिता ने एक लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी डिमांड लगातार जारी रही। जून 2014 में उसने एक बेटी को जन्म दिया तो ससुरालियों का अत्याचार और बढ़ गया। घर चलाने के लिए उसने प्राइवेट स्कूल में टीचर की जॉब शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि 2016 में उसे पता चला कि पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। विरोध करने पर पति, सास-ससुर, देवर और ननद ने उसे परेशान और मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके अलावा उल्टे उस पर तरह-तरह के लांछन लगाने लगे। ससुराल वाले कई-कई दिन तक खाना भी नहीं देते थे। आरोप है कि दिसंबर 2019 में आरोपियों ने गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया और धक्का देकर बेटी समेत घर से निकाल दिया। कवि नगर एसएचओ अजय कुमार का कहना है कि एसएसपी के आदेश पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश, दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed