{"_id":"5fca4ede8ebc3ecf737578c8","slug":"ghaziabad1607093982","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने राजनगर एक्सटेंशन चौराहा किया जाम, पुलिस से झड़प","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
किसानों ने राजनगर एक्सटेंशन चौराहा किया जाम, पुलिस से झड़प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित..........
विज्ञापन
- मेरठ की तरफ से यूपी गेट जाते समय सड़क पर बैठ गए किसान, दौड़ी पुलिस
- सड़क पर नमाज पढ़ने की बात पर हुई नोकझोंक, सीओ के आश्वासन पर खुला जाम
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। यूपी गेट पर चल रहा किसानों का आंदोलन पुलिस के गले की फांस बना हुआ है। लेकिन शुक्रवार दोपहर उस वक्त एकाएक हड़कंप मच गया, जब भाकियू किसान सेना के नेतृत्व में किसानों ने राजनगर एक्सटेंशन चौराहा जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सिहानी गेट पुलिस मौके पर दौड़ पड़ी। पुलिस ने किसानों को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह कृषि बिलों की वापसी की मांग पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच तीखी झड़प भी हुई। हालांकि, सीओ द्वितीय अवनीश कुमार के समझाने पर ज्ञापन देकर डेढ़ घंटे बाद किसान रास्ते से हटे।............
जानकारी के मुताबिक भाकियू किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में कई गाड़ियों में किसान यूपी गेट पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। इसमें सहारनपुर और भागवत मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर पहुंचते ही किसानों ने अपना काफिला रोक लिया और बीच सड़क पर धरना देकर बैठ गए। किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कृषि बिलों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी तब तक वह सड़क से नहीं हटेंगे। उधर, सूचना मिलते ही सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाने की कोशिश की तो बात बढ़ गयी।
सड़क पर नमाज पढ़ने की बात पर बिगड़ा माहौल..........
किसान नेताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। किसान मांग माने जाने के बाद ही सड़क से हटने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने किसानों का आंदोलन यूपी गेट पर चलने का हवाला देते हुए वहां पहुंचाने की बात कही, लेकिन किसान इस पर भी वह नहीं माने। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता सड़क पर नमाज पढ़ने की जिद पर अड़ गए, जिस पर एसएचओ ने साफ इनकार कर दिया। इस पर बात बढ़ती चली गई और पुलिस और कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
सीओ सेकंड ने सूझबूझ से खुलवाया जाम...........
पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी की सूचना पर सीओ सेकंड अवनीश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सूझबूझ से कार्यकर्ताओं को शांत किया और किसानों को किसी तरह की परेशानी न होने देने का आश्वासन दिया। सीओ ने किसानों का ज्ञापन लिया, जिसके चलते करीब डेढ़ बाद किसान सड़क से हटे और यातायात सुचारू हो सका।
दिल्ली-मेरठ रोड पर लगा भीषण जाम..............
राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे किसानों के धरना देने पर यातायात बाधित हो गया। जिसके चलते राजनगर एक्सटेंशन से हापुड़ चुंगी की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। देखते ही देखते राज नगर एक्सटेंशन चौराहा जाम की गिरफ्त में आ गया। वाहनों को मेरठ की तरफ मुड़कर यू-टर्न लेते हुए गाजियाबाद जाना पड़ा। ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से दिल्ली मेरठ रोड पर जाम लग गया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन