फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एडवरटाइजिंग कंपनी के मालिक और पार्टनर पर हमला, लूट की कोशिश

एडवरटाइजिंग कंपनी के मालिक और पार्टनर पर हमला, लूट की कोशिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित.......
विज्ञापन
- आरडीसी स्थित दुर्गा टावर बिल्डिंग से निकलते समय वहां खड़े आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने की वारदात - पीड़ित ने कविनगर थाने में दी तहरीर, मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। आरडीसी स्थित दुर्गा टावर बिल्डिंग में सुदर्शन एडवरटाइजिंग कंपनी के मालिक संजीव राणा और उनके पार्टनर पंकज शाह पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश भी की, लेकिन शोर-शराबा सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर हमलावर फरार हो गए। हमले में दोनों लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर कविनगर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।...............
संजयनगर सेक्टर-23 में रहने वाले संजीव राणा आरडीसी स्थित दुर्गा टावर बिल्डिंग में सुदर्शन एडवरटाइजिंग कंपनी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे वह ऑफिस बंद करके पार्टनर पंकज शाह के साथ घर के लिए निकल थे। जैसे ही वह बिल्डिंग की गैलरी में पहुंचे तो वहां खड़े कई लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनका लैपटॉप लूटने का भी प्रयास किया गया। विरोध करने पर हमलावरों के आधा दर्जन से अधिक और साथी आ गए तथा उन पर और उनके पार्टनर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर बदमाश फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में संजीव राणा की तरफ से तहरीर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फुटेज की मदद से आरोपियों को ट्रेस कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed