फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कोरोना वैक्सीन के लिए शुरू की प्रशासन ने तैयारी

कोरोना वैक्सीन के लिए शुरू की प्रशासन ने तैयारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन के लिए शुरू की प्रशासन ने तैयारी
विज्ञापन
- जिला टास्क फोर्स की बैठक में कई तैयारियों पर चर्चा, दिए जरूरी निर्देश माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना वैक्सीन आने से पहले जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने जिला टास्क फोर्स की बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ वैक्सीन के रखरखाव, इस्तेमाल संबंधी बातों पर चर्चा की।
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण को लेकर भारत सरकार की तैयारियों से वैक्सीन के जल्दी आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए टीकाकरण की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में सरकारी-गैर सरकारी चिकित्सालय और स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सीएमओ को स्वास्थ्यकर्मियों की डिटेल को पोर्टल पर शत-प्रतिशत अपलोड करने के निर्देश दिए गए। जो अस्पताल अपने कर्मियों की सूचना नहीं दे रहे हैं उनके विरुद्ध पैडमिक एक्ट के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वैक्सीन के रखरखाव को लेकर भी सीएमओ को निर्देश दिए गए। सीएमओ ने बताया कि वैक्सीन के लिए जिले में 29 कोल्ड चेन पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा सरकार से 12 आईएलआर और डी- फ्रीजर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 236 पैथोलॉजी लैब हैं, जिनमें वैक्सीन के रखरखाव की जानकारी ली जाएगी। वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद एक सप्ताह में 25 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed