{"_id":"5fca4e9d8ebc3ecfd30b25a0","slug":"ghaziabad1607093917","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिनगर से प्रभावित छह परिवारों को आसरा योजना में भवन आवंटित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शांतिनगर से प्रभावित छह परिवारों को आसरा योजना में भवन आवंटित
विज्ञापन
नगर निगम गाजियाबाद
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः पॉलिटिकल ट्रेनिंग सेंटर की जमीन पर बने 11 अवैध मकानों को नगर निगम ने हटाया था, इनमें से इच्छुक छह परिवारों को आसरा योजना में दिया गया भवन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नंदग्राम से सटे शांतिनगर में पॉलिटिकल ट्रेनिंग सेंटर की जमीन पर अवैध रूप से बने 11 मकानों को नगर निगम में ढहाया था। नगर निगम की कार्रवाई से प्रभावित छह इच्छुक पात्र परिवारों को उनके अनुरोध पर नंद ग्राम स्थित आसरा योजना में भवनों का शुक्रवार को आवंटन किया गया।
नगर निगम की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आवंटित किए गए भवनों के बाद राहत महसूस करते हुए परिवारों व स्थानीय पार्षद माया देवी ने महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर का धन्यवाद व्यक्त किया। नगर निगम की ओर से आसरा योजना में कुसुम मौर्या को डी-4, जय प्रकाश मौर्य को सी-6, रीता देवी को एल-11, मंजू देवी को बी-10, प्रीति देवी को बी-7, सुधा गुप्ता को एफ-9 मकान संख्या का आवंटन किया गया।
विज्ञापन