{"_id":"5fca2f0d8ebc3ecfea5c471c","slug":"ghaziabad1607085837","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुबन बापूधाम में सड़कों का बिछने लगा जाल, हजारों लोगों को राहत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मधुबन बापूधाम में सड़कों का बिछने लगा जाल, हजारों लोगों को राहत
विज्ञापन
मधुबन बापूधाम योजना में सड़कों का तेज गति से होता निर्माण कार्य
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः विभिन्न पॉकेटों को जोड़ने वाली आंतरिक सड़कों का शुरू हुआ निर्माण कार्य
विज्ञापन
- नॉर्दर्न पेरीफेरल रोड के बड़े हिस्से का निर्माण जारी
- मधुबन से सटे स्वर्णजयंतीपुरम, करपुरीपुरम, गोविंदपुरम सहित आधा दर्जन कॉलोनियों को राहत
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जीडीए की मधुबन बापूधाम योजना में सड़कों का जाल बिछना शुरू हो गया है। मधुबन की विभिन्न पॉकेटों में सड़कों का निर्माण कार्य तेज रफ्तार से जारी है। नॉर्दर्न पेरीफेरल रोड के साथ आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने से मधुबन के साथ उससे सटी आधा दर्जन कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। प्राधिकरण की ओर से नॉर्दन पेरिफेरल रोड के बड़े हिस्से का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।
दूसरी ओर हरसांव पुलिस लाइन के सामने से जाने वाली और मधुबन बापूधाम योजना को आगे दिल्ली-मेरठ हाईवे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जीडीए सड़कों के निर्माण कार्य पर प्राथमिकता दे रहा है। प्राधिकरण की ओर से जल्द विभिन्न पॉकेटो में भूखंडों का आवंटन शुरू किया जाएगा। इसी के चलते सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
सड़क का निर्माण होने से अब मधुबन बापूधाम की विभिन्न पॉकेट तक कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। सड़क निर्माण होने के साथ पहले नालियों का निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि जीडीए की ओर से मधुबन बापूधाम योजना पर विशेष फोकस किया जा रहा है। प्राधिकरण का मुख्य कार्यालय मधुबन बापूधाम योजना में प्रस्तावित है। वहीं बहुमंजिला आवास के बराबर में शहर का दूसरा व्यावसायिक केंद्र विकसित किया जाएगा। मधुबन बापूधाम में नए थाने का संचालन शुरू हो चुका है। ऐसे में बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए आंतरिक सड़कों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि मधुबन बापूधाम योजना की विभिन्न पॉकेटों को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। सड़क निर्माण होने से स्थानीय लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
---------------
इन कॉलोनियों के लोगों को मिलेगी राहत
मधुबन बापूधाम की आंतरिक रोड का निर्माण होने के बाद मधुबन के साथ आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। मधुबन बापूधाम योजना में ईडब्ल्यूएस आवास, कांशीराम आवास में रहने वाले लोगों को सड़कों का निर्माण कार्य न होने से लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। अब मुख्य के साथ आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही मधुबन बापूधाम की विभिन्न पॉकेटों तक जाने के लिए गोविंदपुरम, स्वर्णजयंती पुरम, करपुरीपुरम के साथ अन्य कॉलोनियों के लोगों को आने वाले दिनों में परेशानी नहीं झेलनी होगी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन