{"_id":"5fc3c6478ebc3e9ba661d5f1","slug":"ghaziabad1606665799","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के लिए सजे गुरुद्वारे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के लिए सजे गुरुद्वारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। गुुरूनानक देव जी केप्रकाश पर्व के अवसर पर सोमवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन और गुरुवाणी का आयोजन किया जाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर रविवार को शहर के सभी गुरुद्वारों को सजाया गया था। रंग-बिरंगी लाइट्स से सभी गुरुद्वारों में रौशनी की गई। सोमवार को कविनगर स्थित सी-ब्लॉक गुरुद्वारा, हापुड़ रोड, रेलवे रोड, नंदग्राम, संजयनगर, कविनगर जी ब्लॉक गुरुद्वारा सहित सभी गुरुद्वारे में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हालांकि कोरोना के कारण अधिक लोग गुरुद्वारों में मौजूद नहीं रहेंगे।
गुरुनानक देव जी 551वें प्रकाश पर्व पर सी ब्लॉक गुरुद्वारा कवि नगर और जी ब्लाक गुरुद्वारा कविनगर में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सी ब्लाक गुरुद्वारे प्रबंधन समिति की अध्यक्ष दलजीत कौर ने बताया कि सुबह गुरुवाणी का पाठ होगा। पाठ की समाप्ति के बाद भाई प्रभजिंदर सिंह लुधियाने वाले और भाई बलबीर सिंह चंडीगढ़ वाले गुरुवाणी व कीर्तन गायन करेंगे। शबद कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन होगा। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रम होंगे और गुरुद्वारों में दीपदान भी किया जाएगा लेकिन गुरुद्वारों में भीड़ अधिक नहीं रहेगी।
विज्ञापन