फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नशे में धुत भाइयों ने पड़ोसी के डेढ़ साल के बेटे को कार से रौंदा

नशे में धुत भाइयों ने पड़ोसी के डेढ़ साल के बेटे को कार से रौंदा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
- विजयनगर थानाक्षेत्र में हुई घटना, विरोध पर आरोपियों ने बच्चे के पिता को पीटा
विज्ञापन
- आईसीयू में भर्ती मासूम की हालत गंभीर, पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया केस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र के शांतिनगर में पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने इलेक्ट्रीशियन धीरज सिंह के डेढ़ साल के बेटे को कार से रौंद दिया। धीरज ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। पीडि़त का कहना है कि घटना के दौरान आरोपी नशे की हालत में थे। घटना में घायल बेटे को धीरज ने अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीडि़त पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।............... शांतिनगर निवासी धीरज सिंह इलेक्ट्रीशियन का काम कर अपनी आजीविका चलाते हैं। उनके परिवार में पत्नी व डेढ़ साल का बेटा शिवा है। धीरज का कहना है कि गत 25 नवंबर को उनका बेटा बेटा शिवा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो भाई गौरव और सौरभ अपनी वैगनआर कार से तेज रफ्तार में रास्ते से गुजरे। आरोप है कि उन्होंने घर के बाहर खेल रहे उनके बेटे को भी नहीं देखा और उसे कार से कुचल दिया। टक्कर की आवाज सुनकर वह बाहर निकले तो बेटा लहूलुहान पड़ा था। धीरज के मुताबिक उन्होंने दोनों भाइयों से तेज रप्तार में कार चलाने का विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान दोनों आरोपी शराब के नशे में धुत थे।
विज्ञापन
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप............ धीरज का कहना है कि उन्होंने आनन-फानन में अपने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आईसीयू में उनकी हालत गंभीर है। धीरज ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि उनकी तहरीर पर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकितन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed