{"_id":"5fc239a28ebc3e9bcd438d82","slug":"ghaziabad1606564258","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को शराब पिलाकर पिकअप लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
चालक को शराब पिलाकर पिकअप लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मसूरी से मछली ले जाने के लिए अलीगढ़ से दो लोगों ने बुक की थी पिकअप
विज्ञापन
विज्ञापन
- शराब पीकर सो गए आरोपी व चालक, सुबह आंख खुलने पर गायब मिली गाड़ी
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र में अलीगढ़ के खैर निवासी केशव सिंह को शराब पिलाकर बदमाश उसी पिकअप गाड़ी लूट ले गए। पीडि़त के मुताबिक दो युवक उसकी गाड़ी बुक करके मसूरी के नाहल में लाए थे। उन्होंने यहां से मछली ले जाने की बात कही थी। रात में शराब पीकर वह बेसुध हो गया, जिसके बाद दोनों आरोपी उसकी गाड़ी ले गए। सुबह आंख खुलने पर उन्हें घटना का पता चला।..............
अलीगढ़ के कस्बा खैर निवासी केशव सिंह का कहना है कि अपनी पिकअप गाड़ी चलाते हैं। बृहस्पतिवार को खैर में दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और मछली लाने के लिए मसूरी के नाहल चलने को कहा। किराया तय होने पर उसने गाड़ी बुक कर ली। केशव का कहना है कि रात में मसूरी पहुंचने पर ट्यूबवैल पर रुक गए। वहीं उक्त दोनों व्यक्तियों ने मछली बनाई और शराब पी। उक्त दोनों ने उसे भी शराब पिला दी। पीडि़त का कहना है कि शराब पीते ही वह बेसुध हो गया। शुक्रवार सुबह होश आया तो गाड़ी और उक्त दोनों युवक गायब थे। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न लगने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका-मुआयना कर घटना की जानकारी ली।
शराब में नशीला पदार्थ मिलाने की आशंका.............
गाड़ी को बुकिंग करके लेकर आए दोनों अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शराब में नशीली चीज मिलाने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि पीड़ित का कहना है कि शराब पीने के बाद उसे कुछ होश नहीं रहा और सुबह उसकी आंख खुली। जबकि गाड़ी स्टार्ट होने या आहट होने पर उसकी आंख खुल जाती है। मसूरी एसएचओ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि केशव की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन